फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा में दो दोस्त डूबे, एक बचाया गया, दूसरा लापता

विज्ञापन
फोटो-26- किशोर के डूबने की सूचना पर गंगा तट पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। नानामऊ घाट पर गंगा स्नान करने आए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। यह देख किनारे मौजूद मछुआरों ने एक को बाहर निकाल लिया जबकि दूसरा गंगा की धारा में लापता हो गया। देर शाम तक खोजबीन होती रही लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी लकी गुप्ता (15) साथी अंशू शर्मा के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नानामऊ गांव की तरफ गंगा स्नान करने आया था। गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। यह देख घाट किनारे मौजूद स्थानीय मछुआरे दौड़े और अंशु को सकुशल निकाल लिया। गहरे पानी में लकी लापता हो गया। किशोर के डूबने की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के जरिए उसकी तलाश कराई जा रही है। देर शाम तक डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लापता किशोर को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों व मोटर बोट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें