फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार बाल श्रमिक मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। श्रम विभाग के अधिकारियों ने तीन प्रतिष्ठानों पर जांच की। वहां चार बाल श्रमिक काम करते मिले। अधिकारियों ने संचालकों को नोटिस जारी कर श्रमिकों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर श्रम प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम सिंह, इंदीवर जोशी और पूजा ने पुरवा तहसील क्षेत्र में संचालित दुकानों पर जाकर जांच की। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट सहित तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तीनों प्रतिष्ठानों में चार बाल श्रमिक काम करते मिले। सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर बच्चों से काम कराने पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य दुकानों पर जाकर संचालकों से जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें