फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना पंजीकरण चल रहे नर्सिंग होम किए सील

विज्ञापन
फोटो-25-अस्पताल को सील कराते एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद। स्रोत: स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
सफीपुर। निजी अस्पताल में महिला मरीज को बिना बताए उसकी आंत निकाल देने के मामले में पीड़ित ने स्वास्थ्य मंत्री समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर एसीएमओ ने शनिवार को जांच की। पंजीकरण के साथ प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ न मिलने पर अस्पताल सील कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र गांव मवई ब्रम्हमनान निवासी अनुज कुमार ने 21 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें बताया कि चार माह की गर्भवती पत्नी रोशनी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर 18 अप्रैल को कस्बा स्थित आयुष्मान मेडिकल सेंटर लेकर गए। इलाज के बाद पत्नी को होश न आने पर निजी अस्पताल की संचालिका ने लखनऊ या कानपुर दिखाने की बात कहकर रेफर कर दिया था। वह पत्नी को कानपुर के नयागंज स्थित अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि पत्नी की आंत और बच्चेदानी निकाल दी गई। इस कारण कारण पत्नी वेंटीलेटर पर है। अनुज ने पत्नी के इलाज में दो लाख रुपये खर्च होने का हवाला देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामसहोदर ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान मेडिकल सेंटर को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे थे। शनिवार को एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने नर्सिंगहोम की जांच की। बताया कि अस्पताल संचालक पंजीकरण नहीं दिखा सके। प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ भी नहीं मिला। इस पर नर्सिंगहोम सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें