फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मेधावियों को सम्मानित कर शिक्षकों के योगदान को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को शिक्षक मिलन और छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन की सराहना की गई।
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष बद्री विशाल तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू कराया। अतिथियों का स्वागत भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा। जीवन में सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचने के लिए प्रेरित भी किया। फार्मेसी विभाग के निदेशक अमरेश गुप्ता ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में असिस्टेंट जनरल मैनेजर सुशील सिंह, अरविंद तिवारी, भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के डीन राणा प्रताप सिंह, शकुंतला यूनिवर्सिटी लखनऊ के प्रोफेसर आलोक पांडेय, राजकीय डिग्री कॉलेज असोहा की प्रेरणा त्रिपाठी, जीआईसी की प्रधानाचार्या शुभ्रा, संगीता सिंह, हेमा जायसवाल, शालिनी सिंह, एकता रस्तोगी और संजय चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें