फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ब्लॉक के 23 विद्यालयों को नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर, शिक्षक लगा रहे एजेंसी के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के 23 परिषदीय विद्यालयों को एजेंसी से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री व ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा व जूनियर शिक्षक संघ के जिलामंत्री व ब्लाॅक अध्यक्ष राम जनम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के हरीखेड़ा, मिर्जापुर सुम्हारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय टीकर खुर्द, बेवल, प्राथमिक विद्यालय त्रिपुरारीपुर प्रथम, टिकरिया, शीतलगंज, टोपरा, मुरैता प्राचीन, पलहरी, टोपरा, कुड़ेहरी, पुरंदरपुर, सलेथू, रघुनाथपुर, बैजुवामऊ, ऊंचगांव सानी द्वितीय, डेला, दरेहटा, रामा अमरापुर, यूपीएस गढ़ाकोला, कंपोजिट विद्यालय कसरौर, सरसों के प्रधान शिक्षकों ने गैस सिलिंडर न मिलने की समस्या बताई है। यह स्थिति तब है जबकि शिक्षकों ने सिलिंडर के लिए बीईओ से पत्र अग्रसारित करा कर एजेंसी संचालकों को उपलब्ध करा दिए हैं। एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में शिक्षकों के सामने समस्या यह है कि वे शिक्षण कार्य करें या फिर गैस एजेंसी के चक्कर लगाए।
विज्ञापन

बीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि समय से सिलिंडर न मिल पाने की समस्या की जानकारी हुई है। इस समस्या को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता हुई है। जल्द विद्यालयों में गैस सिलिंडर उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें