फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अल्तमश के शतक से डीसीए-डी ने 108 रन से जीता मैच

विज्ञापन
फोटो-5- विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 जनपदीय प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच शुक्रवार को डीसीए-डी और डीसीए-बी के बीच खेला गया। डीसीए-डी के कप्तान अल्तमश की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 108 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए-डी ने निर्धारित 30 ओवर में 298 रन बनाए। कप्तान अल्तमश ने 62 गेंद पर 133 रन की शानदार पारी खेली। आर्यन यादव ने भी 40 गेंद पर 80 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डीसीए-बी के अमन कुमार ने चार विकेट लिए जबकि युवराज और अभिनव को दो-दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए-बी की पूरी टीम 26.4 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई। डीसीए-डी ने यह मैच 108 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। युवराज सिंह ने टीम के लिए सर्वाधिक 27 रन बनाए। डीसीए-डी के आयुष्मान राजपाल ने तीन विकेट झटके, वहीं अल्तमश और यशलोक यादव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने अल्तमश को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान साकिर हुसैन, अरशद खान और आदित्य त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पांचवां लीग मैच 18 अप्रैल को डीसीए-बी और डीसीए-ए के बीच खेला जाएगा। यह मैच सुबह नौ बजे से सप्रू स्टेडियम शुक्लागंज में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें