फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आरवी और सूर्यांश ने शतरंज में मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-14- शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन - फोटो : credit
विज्ञापन
उन्नाव। जिला शतरंज खेल संघ के तत्वाधान में मां शक्ति योग साधना केंद्र में चल रही शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-13 बालिका वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल की आरवी ने गोल्ड, योग्या सिंह ने सिल्वर जीता। अंडर-13 ओपन वर्ग में माउंट लिट्रा जी के सूर्यांश सिंह ने गोल्ड और वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के सिद्धांत परिहार ने सिल्वर व केवी दही चौकी के आदित्य यादव ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बवाल, रामप्रकाश, अध्यक्ष राजेश सिंह और कपिल पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को इसी माह के अंत में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के तत्वाधान में डीपीएस सीतापुर में होगी।
मुख्य निर्णायक सतेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। अंडर-13 बालिका वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल की आरवी ने स्वर्ण पदक और योग्या सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-13 ओपन वर्ग में माउंट लिट्रा जी के सूर्यांश सिंह ने स्वर्ण पदक और वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर के सिद्धांत परिहार ने रजत पदक हासिल किया। केवी दही चौकी के आदित्य यादव ने अंडर-13 ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंडर-15 बालिका वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल की सृष्टि वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-15 ओपन वर्ग में वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर के दिव्यांश सिंह ने स्वर्ण पदक, गंगा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के विनायक साहू ने रजत पदक और सेंट लॉरेंस के अविरल श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें