फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान को गोली मारने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-7- किसान को गोली मारने वाले तीनाें आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : credit
विज्ञापन
चकलवंशी। कोटरा गांव में युवक के पैर में तमंचे से गोली मारने की घटना में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी मनोज (45) ने बताया कि सोमवार को दुकान पर सामान लेने जाते समय भगौती के घर के पास गांव के सौरभ सिंह ने रोककर गाली-गलौज की। उसी दौरान दीपक और अमन भी देसी राइफल लेकर आ गए। विरोध करने सौरभ ने तमंचे से उसके बाएं पैर में गोली मार दी। दूसरी गोली उसके बाएं कान को छूते हुए निकल गई थी। दो फायर सुन ग्रामीण दौड़े तो तीनों आरोपी कार में बैठकर भाग निकले थे।
घायल के भतीजे पंकज शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आठ घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, उनके पास से दो तमंचा और कार और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। आरोपियों ने बताया कि चुनाव पास में है और ये लोग सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे, इसलिए बात यहां तक पहुंच गई। उधर घायल की हालत में भी सुधार है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें