फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लेट-लतीफी पर पीएचसी प्रभारी समेत तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी कटेहरू में समय से ड्यूटी पर न पहुंचना स्वास्थ्य कर्मियों को भारी पड़ गया। अमर उजाला ने इस लापरवाही को प्रमुखता से उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जांच कर पीएचसी प्रभारी सहित तीन कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका है।
विज्ञापन

एक अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हो गया है। इसके बावजूद कटेहरू पीएचसी में तैनात प्रभारी डॉ. रुचि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विनय कुमार और डॉ. लाल बहादुर वर्मा निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे। इससे यहां आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जांच कराई और समय से उपस्थित न होने की पुष्टि होने पर डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. लाल बहादुर वर्मा और फार्मासिस्ट विनय कुमार का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें