फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्ध किराना दुकानदार को चाकू दिखाकर 2.30 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के धत्ताखेड़ा निवासी किराना दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी कि रविवार की रात चार बदमाशों ने चाकू के बल पर दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। यह भी बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

धत्ताखेड़ा निवासी दयाशंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भूमेश्वर-सरोसी मार्ग पर उनका मकान है। इसी में वह किराना की दुकान चलाते हैं। बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे वह दुकान के बाहर तख्त पर सो रहे थे। तभी करीब 20 मीटर दूर एक कार रुकी और उसमें से चार लोग उतरे। बदमाशों ने उनका मुंह दबाया और गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी।
दुकान की चाभी लेकर ताला खुलवाया। दुकान में रखे दो लाख 30 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई है। वृद्ध के बताए समय पर कोई चार पहिया वाहन वहां से नहीं निकला है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि दयाशंकर सिंह पर किसान क्रेडिट कार्ड का लोन बकाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें