फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरकारी स्कूलों में कराएं बच्चों का दाखिला

विज्ञापन
फोटो- 4-कार्यक्रम में पुरस्कृत बच्चे। स्रोत: शिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र के भिखारीपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव और निपुण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान राकेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रधान शिक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार बच्चों को निशुल्क पुस्तकें, जूते, मोजे, ड्रेस और बैग दे रही है। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम प्रधान ने निपुण छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद, गीता यादव, संतोष सिंह, उमा सिंह, सियावती यादव, कोमल दिवाकर, मारिया सबा, रामदास व भगवानदीन के अलावा अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें