फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरानी चीजों की मरम्मत कर फिर से प्रयोग के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
फोटो- 31-बैग ठीक करता टेलर। स्रोत: नगर पंचायत कर्मी - फोटो : संगठन
विज्ञापन
नवाबगंज। साहस संस्था ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में पुराने को ही नया बनाने की पहल थीम पर विशेष मरम्मत मेला आयोजित किया। इसमें लोगों को घर की पुरानी और खराब चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संस्था की सुपरवाइजर दीपिका कश्यप ने बताया कि अक्सर लोग छोटी-मोटी खराबी आने पर घरेलू सामान को कचरे में फेंक देते हैं। इससे एकत्र होने वाले ठोस अपशिष्ट को रोकने के लिए नगर पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मेले में लेडीज व जेंट्स टेलर, बैग ठीक करने वाले, कुकर मिस्त्री और मोची आदि कारीगरों को एक ही मंच पर बुलाया गया। लोगों ने मेले का लाभ उठाया। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर रोहित गुप्ता, तुफैल अहमद, हर्षित तिवारी, संजय खान, दिनेश कुमार सहित नगरवासी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें