फोटो-16-सांस्कृतिक प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : संगठन
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान स्थित आरके मॉन्टेसरी हाईस्कूल में चार दिवसीय शैक्षिक महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें पांच मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र, मोमेंटो व साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदे मातरम् और संदेशे आते हैं सहित विभिन्न देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने झांकियां भी निकालीं। मुख्य अतिथि संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने दिशा, अन्वी, सुमित कुमार, अध्यांश और कृतिका सिंह को पुरस्कृत किया। मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधक विनोद मौर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।