फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-10- श्याम (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर निवासी युवक ने मायके गई पत्नी के न आने से आहत होकर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

दुंदपुर निवासी दिलीप ने बताया कि भाई श्याम (38) गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व पारिवारिक कलह के चलते पत्नी सविता नाराज होकर दो बच्चों अभी (12) और अंशु (8) के साथ मायके बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीपुर चली गई थी। पत्नी के न आने से तनाव में चल रहे श्यामू शनिवार की दोपहर घर से निकले और लगभग 800 मीटर दूर बृज किशोर वर्मा उर्फ राजा के खेत में खड़े आम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे।
बेटे की मौत पर मां राजरानी बेहाल है। पत्नी को सूचना दी गई है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें