फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ईद की खुशियों में गरीबों और यतीमों को न भूलें

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज दरगाह फजले रहमानी में अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

दरगाह के सज्जादा नशीन मारूफ मियां ने इस मौके पर खिताब किया। उन्होंने कहा कि रमजान की आखिरी रात अल्लाह की तरफ से इनाम की रात है। यह रात सोने में गुजारने की नहीं बल्कि तौबा और माफी मांगने की रात है। मारूफ मियां ने जायरीन और स्थानीय लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि ईद की खुशियों में गरीबों और यतीमों को न भूलें। असली ईद वही है जिसमें हम जरूरतमंदों की मदद करें और भाईचारे का संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें