फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 168वें बलिदान दिवस पर वीरांगना को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो-5- वीरांगना अवंती बाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पुरवा। शुक्रवार को प्रेरणा स्थल पर वीरांगना अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन व स्वाधीनता योगदान पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंती बाई का योगदान अतुलनीय था। उन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान दिया। योगेंद्र द्विवेदी ने नारी शक्ति के देश रक्षा में योगदान को सराहा। केके वर्मा ने कहा कि रानी अवंती बाई ने स्वतंत्रता हेतु प्राणों की आहुति दी, जिसे देश श्रद्धा से याद करता है। इस दौरान वीरेंद्र लोधी, सुरेंद्र लोधी, पंकज, कुलदीप अवस्थी, राधेश्याम, शंकर दयाल लोधी, सत्या लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें