फोटो- 7-सड़क मरम्मत के काम का शुभारंभ करते विधायक श्रीकांत कटियार। स्रोत: पाठक
गंजमुरादाबाद। पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त गंजमुरादाबाद-सिरधरपुर मार्ग की मरम्मत जल्द शुरू होगी। बृहस्पतिवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने बल्लापुर में भूमि पूजन किया।
यह मार्ग पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त था जिससे करीब 20 गांवों के राहगीर परेशान हैं। करीब 10 साल पहले बना 13 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका था। इस मार्ग से सिरधरपुर से लखनऊ तक रोडवेज बसें भी चलती हैं। विशेष मरम्मतीकरण योजना से इसी ठीक कराने के लिए स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 2.51 करोड़ रुपये बजट जारी किया है। मरम्मत का काम दो दिनों में शुरू होकर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है। सड़क बनने से गंजमुरादाबाद सहित 20 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, पीडब्ल्यूडी के जेई और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।