फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लक्ष्मण-परशुराम के संवाद से दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
फोटो-1- लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बिछिया। पड़री कलां स्थित मां बालेश्वरी देवी मंदिर के मेले में बृहस्पतिवार की रात धनुषभंग लीला का आयोजन हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष 82 वर्षीय छन्नू लाल त्रिवेदी ने जनक का अभिनय किया। सीता स्वयंवर में बड़े सूरमाओं द्वारा धनुष न उठने पर जनक ने विलाप किया। इसे देख दर्शक भाव विभोर हुए। गुरु की आज्ञा पर भगवान श्रीराम ने धनुष भंग किया। सीता ने राम को वरमाला पहनाई जिससे पंडाल जयघोष से गूंज उठा। लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी दर्शकों को रोमांचित किया।
लवकुश तिवारी ने राम, ओमप्रकाश त्रिवेदी ने रावण और अन्नू शुक्ला ने बाणासुर का अभिनय किया। पेटू राजा बने टिंकू कानपुरी ने दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें