फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रदूषण फैलाने पर टेनरी सील, बिजली कनेक्शन भी काटा

विज्ञापन
फोटो-37- टेनरी में मशीनें व जनरेटर को सील करती प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम।  स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। दूषित पानी बहाने और दुर्गंध फैलाने के आरोप में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दही औद्योगिक क्षेत्र की टेनरी सील कर दी। चोरी-छिपे संचालन रोकने के लिए बिजली का कनेक्शन भी काट दिया है। मशीनों और जनरेटर पर भी सील लगाई गई है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दही थाना पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन




दही चौकी साइड दो में यूपीएसआईडीसी 15 लेदर कॉम्प्लेक्स में टेनरी संचालित थी। इसका नाम मेसर्स चीता क्लासिक है जो पहले कैलिको ट्रेंड्स के नाम से जानी जाती थी। टेनरी संचालकों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन न करने की शिकायतें थीं। हानिकारक केमिकल युक्त प्रदूषित पानी बहा रहे थे और दुर्गंध फैला रहे थे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इन शिकायतों पर जांच कराई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उन्होंने बंदी का आदेश जारी किया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शशि बिंदकर की टीम ने टेनरी सील कर दी है। बिजली विभाग की टीम ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, एई महेंद्र सिंह और जेई कमलेश प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें