फोटो-15- गांव में महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेतीं स्वयं सेविकाएं। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। गलगलहा के उमरावखेड़ा में एनएसएस की डीएसएन कॉलेज इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 11 और 12 मार्च को कन्या पाठशाला में होने वाले स्वास्थ्य शिविर के बारे में भी बताया।
ग्राम प्रधान प्रमोद शर्मा ने सभी ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। बताया कि दो दिनों तक जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी टीम गांव में मौजूद रहेगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना त्रिवेदी ने बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। स्वस्थ जीवन शैली से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है। इससे मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव होता है।