फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्यमंत्री ने गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
फोटो-34- होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व अन्य। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सफीपुर। सफीपुर। नगर पंचायत रसूलाबाद स्थित बीडी फातिमा पब्लिक स्कूल में सोमवार शाम चेयरमैन गजाला नईम अंसारी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की एकता इन्हीं त्योहारों के माध्यम से मजबूत होती है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और भाईचारा होली-ईद जैसे त्योहारों से मजबूत होता है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक ही रंग में रंगे देखकर इसे भाईचारे का उदाहरण बताया। अंसारी ने कहा कि होली पर गले मिलने से रिश्ते मजबूत होते हैं और ईद पर भी लोग इसी तरह शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नईमुद्दीन, जितेंद्र राजपूत और अंकित विमल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें