फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रंगोली से दिया महिलाओं के चंद्रमा तक पहुंचने का संदेश

विज्ञापन
फोटो-6- छात्राओं द्वारा बनाई गई चंद्रमा की रंगोली। स्रोत: शिक्षिका
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने चंद्रमा की रंगोली बनाई। इसमें महिलाओं के चंद्रमा तक पहुंचने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महिला दिवस पर रविवार की शाम बा विद्यालय हिलौली की छात्राओं साक्षी, शिवांगी, रामरती, काव्या, नाव्या, अंजली ने परिसर में चंद्रमा की रंगोली बनाई। इसमें सीढ़ियों के जरिए छात्राओं ने संदेश दिया कि महिलाओं के कदम चंद्रमा तक पहुंच चुके हैं। वार्डन सुरभि सिंह ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन विश्वभर में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।
कहा कि भारतीय नारी ने भिन्न-भिन्न रूपों में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चाहे सीता हों, झांसी की रानी, सरोजिनी नायडू हों या इंदिरा गांधी। यह रंगोली महिलाओं की उस उपलब्धि को दर्शा रही है। इस दौरान शिक्षिकाएं सुप्रिया पांडेय, ज्योति चौधरी, सुनीता मौर्या, प्रीति यादव और सभी छात्राएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें