फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नोएडा से लौट रहा व्यवसायी जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
फोटो-2- मियागंज सीएचसी में भर्ती जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुए रामपाल। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। नोएडा से घर लौट रहे रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी को रास्ते में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बस के चालक और परिचालक उन्हें आसीवन थाना क्षेत्र में उन्नाव-संडीला मार्ग किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन




बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नेवादा धर्मदासपुर निवासी सौरभ ने बताया कि चाचा रामपाल (58) नोएडा में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को फोन पर सूचना दी थी कि वह घर के निकले हैं। सुबह तक न पहुंचने पर घरवाले परेशान थे। इसी बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर अचेत मिले व्यक्ति की सूचना साझा की। इससे घरवालों को जानकारी हुई।



आसीवन एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्नाव-संडीला मार्ग पर शनिवार को स्थित बरहा खुर्द मोड़ के समीप व्यवसायी अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। उन्हें सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन होश आने पर घर लेकर चले गए हैं। फिलहाल वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-2- मियागंज सीएचसी में भर्ती जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुए रामपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें