पुरवा (उन्नाव)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत शनिवार को नवजात शिशुओं का परीक्षण किया गया। इस दौरान दो अति कुपोषित बच्चे मिले। उनको जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है।
डॉ. विनीत प्रताप सिंह ने सीएचसी में आंगनबाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में रघ्घूखेड़ा की आशिवी (10 माह) का वजन उसकी लंबाई के अनुपात में कम था। इसी तरह, कौवागढ़ी की काजल (दो वर्ष) का वजन भी कम मिला।टीम ने दोनों अतिकुपोषित बच्चों को तत्काल उपचार के लिए भेजा। उन्हें जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी विशेष देखरेख और उपचार किया जाएगा।