फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूपीएससी में गौरव को 317वीं और अमन को मिली 505वीं रैंक

विज्ञापन
फोटो-28- गौरव प्रताप सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के दो होनहारों ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। सरांय मनिहार निवासी गौरव प्रताप सिंह ने ऑल इंडिया 317वीं तो पाटन निवासी अमन वर्मा ने 505वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दोनों होनहारों की सफलता पर त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमल बहादुर सिंह, आनंद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कुलदीप पटेल, अनूप श्रीवास्तव, शिव कुमार सोनी, महेश तिवारी, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, प्रवीण पटेल, प्रिंसू सिंह, बच्चा सिंह, तेजभान सिंह, आशुतोष सिंह एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

बीटेक के बाद गौरव ने की यूपीएससी की तैयारी

क्षेत्र के सरांय मनिहार निवासी गौरव प्रताप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 317वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बालाघाट, मध्यप्रदेश से हुई। आईआईटी पटना से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर परीक्षा उत्तीर्ण किया। पिता उदयभान सिंह रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर गोंदिया मध्यप्रदेश में कार्यरत है। माता अनीता गृहिणी हैं।
विज्ञापन


बिना कोचिंग दूसरे प्रयास में अमन ने हासिल की सफलता
पाटन निवासी अमन वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 505वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। अमन की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उन्होंने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार से उत्तीर्ण की। इंटर की परीक्षा के बाद उन्होंने एमएनएनआईटी इलाहाबाद से बीटेक किया। वर्तमान समय में वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी हैदराबाद में कार्यरत हैं। उनका यह दूसरा प्रयास था। पिता राम सुंदर उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त और मां कमलेश गृहिणी हैं। बड़े भाई अंशुल वर्मा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एआरओ पद पर कार्यरत हैं। अमन वर्मा ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है।

फोटो-28- गौरव प्रताप सिंह। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें