फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बसें न मिलने से यात्री परेशान, घंटों किया इंतजार

विज्ञापन
फोटो-22- बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
पुरवा। बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बसों के निर्धारित समय पर न चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




यह स्थिति दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पुरवा के बेगमगंज चौराहे पर बनी रही। कई यात्रियों ने बताया कि साढ़े तीन बजे के बाद उन्नाव जाने के लिए कोई बस नहीं आई जिससे करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्री मयंक, श्वेता और बबीता ने समय पर बस न मिलने से हुई दिक्कतें साझा कीं जिसके चलते कुछ लोगों को ऑटो रिक्शा या लोडर से अधिक किराया देकर सफर करना पड़ा।
यात्रियों ने त्योहारों पर बसों की संख्या कम होने की समस्या बताते हुए नियमित संचालन की मांग की है। परिवहन निगम के एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दिए गए थे और सभी रूटों पर फेरे बढ़ाए गए हैं, देरी का कारण सवारियों की अधिकता हो सकता है, जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें