बीघापुर। नगर पंचायत स्थित 100 बेड अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे एक किशोर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतारा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल का किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पिता विदेश में हैं। गुरुवार को वह मां से अपने हिस्से की संपत्ति देने की बात कह कर झगड़ा करने लगा। मां ने डांटा तो छत से कूद गया जिससे उसे चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल लाए थे। इलाज के बाद वह अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।
सूचना पर सीओ मधुप नाथ मिश्रा, चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे दो घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद किशोर नीचे उतरा तो सभी ने राहत की सांस ली। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीज और तीमारदार परेशान रहे। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया।