फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति पर हत्या का आरोप लगा लोगों ने दी पुलिस को सूचना

विज्ञापन
फोटो-2- पार्वती (फाइल फोटो) - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली के रहुआडीह गांव में बृहस्पतिवार की देर रात वृद्ध महिला पार्वती (58) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों ने उनके पति गौरी शंकर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

गौरी शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी खेत से काम कर लौटी थीं। खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कोई लिखित आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया से मौत की पुष्टि हुई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
मृतका की विवाहित बेटी देवकी ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उनके इकलौते भाई विजय शंकर की 14 वर्ष की आयु में बीमारी से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से उनकी मां पार्वती बीमार रहने लगी थीं। मां की बीमारी और पिता के अकेलेपन के कारण देवकी पति सुधीर के साथ पिता के घर रहने लगी थीं। यह भी बताया कि मां लंबे समय से अस्वस्थ थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो-2- पार्वती (फाइल फोटो)- फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें