फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बलिदान दिवस पर शहीद चंद्रशेखर को किया याद

विज्ञापन
फोटो-1- शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी व विधा
विज्ञापन
अचलगंज। शहीद चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करने से उनका कद नहीं बढ़ता, बल्कि खुद का मस्तक गर्व से ऊंचा होता है। यह बात शहीद चंद्रशेखर आजाद के 95वें बलिदान दिवस पर बदरका में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने कही।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि आजाद ने राष्ट्र को प्रथम माना और भारत माता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके बलिदान ने भारत के करोड़ों लोगों की मृत प्राय हो रही अंतरात्मा को संजीवनी देने का काम किया। आल्हा गायक रामलखन तिवारी ने आजाद के बलिदान पर छंद सुनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। ट्रस्ट के महामंत्री राजेश शुक्ल ने भी आजाद को श्रद्धांजलि दी।
यहां विद्या भास्कर द्विवेदी, शंभू शुक्ल, जेके दीक्षित, राजन शुक्ल, बउवा शुक्ला, सोनू यादव, मधुर अवस्थी, सुरजन चौहान, अशोक शुक्ल, पप्पू मिश्र व सत्यवान सैनी आदि रहे।
विज्ञापन


बलिदान दिवस पर हुई गोष्ठी
बिछिया। ब्लॉक मुख्यालय पर चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीडीओ फहाद खान ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। सचिव ओमशंकर तिवारी, अभिषेक, शिवांग शुक्ला, अनित दमन दीक्षित, ऊदल सिंह आदि ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें