फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों ने जंगल डांस से मन मोहा

विज्ञापन
फोटो-13- जंगल डांस की प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव व निपुण सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राकेश यादव ने अभिभावकों से बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में ही कराने की अपील की।
विज्ञापन

प्रभारी शिक्षिका गीता यादव ने कहा कि सरकार बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तकें, दिव्यांग बच्चों को छात्रवृत्ति, जूता, मोजा, ड्रेस, बैग की व्यवस्था कर रही है। एआरपी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि बच्चों के लिए रीड अलांग ऐप व दीक्षा ऐप सीखने के लिए निशुल्क उपलब्ध है।
कार्यक्रम में बच्चों ने बालिका शिक्षा, नारी सशक्तिकरण व नशा उन्मूलन पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी समाज के जंगल डांस की सभी ने सराहना की। निपुण छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। अनुज विश्वकर्मा, मुन्नी लाल यादव, सुभाष यादव, अरुण कुमार, अनामिका, शर्मिला, निजाम अहमद, दिनेश कुमार, अवधेश यादव, शशांक चौहान, गीता यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें