फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: करोड़ों का बांध गंगा में समा जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। क्षेत्र में जारी गंगा कटान को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इसमें बाढ़ से बचाव के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने बांध के गंगा की धारा में समा जाने व कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग बाढ़ में ध्वस्त हो जाने से कटरी वासियों का कानपुर के लिए आवागमन ठप है। कहा कि गंगा नदी की धारा मोड़ने और कटान रोकने के लिए सरकार ने 28 लाख रुपये की लागत से कच्चे बंधे का निर्माण कराया था। वह भी गंगा की धारा में समा गया। पत्र में सपा अध्यक्ष ने दोनों निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने व खेतिहर और आबादी की भूमि को कटान से बचाने के लिए गंगा की धारा मोड़ने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने नदी के समानांतर फोरलेन बंधे का निर्माण की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें