फोटो-9- प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
सफीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के खिलाफ ब्लॉक क्षेत्र के कंपाेजिट विद्यालय रनियामऊ में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।
शिक्षक अमित तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के आदेश के अनुसार पांच साल से अधिक सेवा शेष वाले शिक्षकों के लिए दो वर्ष में टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है जिसके खिलाफ शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षकों की मांग है कि 2011 या नियमावली लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम न थोपा जाए और पुराने शिक्षकों को इससे छूट दी जाए। कहा कि जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक उन्नाव से पैदल मार्च करते हुए लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। यहां अमित तिवारी, संजीव संखवार, देवेन्द्र आदि रहे। (संवाद)