फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नुक्कड़ नाटक से बताए नशे से होने वाले नुकसान

विज्ञापन
फोटो-15- सड़क सुरक्षा व नशा मु​क्ति के पोस्टर दिखातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिछिया। केदारखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के पांचवें दिन सोमवार को इस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही जागरूकता संबंधी पोस्टर भी बनाए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा की एनएसएस इकाई की प्राचार्या प्रो. मीता अरोड़ा के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय केदारखेड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को योग प्रशिक्षक भरत कुमार ने योगाभ्यास कराया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जागरूकता संबंधी पोस्टर भी बनाए। डॉ. केके यादव ने नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। नेवरना पुलिस चौकी से सिपाही वसीम और कपिल गुर्जर ने मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया। डॉ. रितेश सिंह, डॉ. मनोज त्रिवेदी, डॉ. विभु प्रकाश सिंह, अजय शर्मा, उन्नति कश्यप, ज्योत्स्ना, गुलप्सा, करन, खुशी सिंह, स्नेहा राठौर आदि स्वयंसेवक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें