फोटो-18- विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते सदर विधायक पंकज गुप्ता व मौजूद डीसीए पदाधिकारी।
- फोटो : 1
उन्नाव। डॉ. सुखदेव प्रसाद अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। उपविजेता को भी पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को शास्त्री क्लब और कोल्ट्स क्लब के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए शास्त्री क्लब ने सभी विकेट खोकर 30 ओवरों में 98 रन बनाए थे। कृष्ण शर्मा ने इसमें 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोल्ट्स क्लब 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना सका। शास्त्री क्लब ने यह रोमांचक मैच एक रन से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को सिविल लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने उपविजेता कोल्ट्स क्लब को भी पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।