फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवाओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो-8- गांव में जागरूकता रैली निकालते एनएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। केदारखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत एनएसएस के युवाओं ने जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन व मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का बड़ौरा के केदारखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को तीसरा दिन रहा। इसमें सबसे पहले योग प्रशिक्षक भरत कुमार ने योगाभ्यास कराया। इसके बाद एनएसएस के स्वयं सेवियों ने जागरूकता रैली निकाली। ‘गांव-गांव जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे’, ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत’, ‘मेरा वोट मेरी ताकत’, जैसे नारे लगाते हुए युवाओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया। शिविर में अंताक्षरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। यहां डॉ. नीलिमा नागर, डॉ. केके यादव व डॉ. रितेश सिंह के अलावा एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें