फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बंदरों ने किशोर को दौड़ाया, छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन के आर्यनगर मोहल्ले में छत पर बंदरों को देख किशोर उसे भगाने पहुंच गया। इस पर बंदरों ने दौड़ा लिया और वह छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद कस्बा के मोहल्ला आर्यनगर निवासी मिश्रीलाल का बेटा सुशांत (13) शनिवार को छत पर आए बंदरों को भगाने गया था। बंदरों ने सुशांत को दौड़ा लिया। वह घबराकर छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। पिता ने उसको मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। कस्बे के राधेश मौर्य उर्फ गोविंदा, रज्जन विश्वकर्मा, सुशील कुमार, गोलू महाराज ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक है, इससे लगातार घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें