फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसीएमओ ने बंद कराया निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एसीएमओ ने कस्बे में संचालित निजी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न दिखा पाने पर अस्पताल को बंद करा दिया। साथ ही भविष्य में खुला मिलने रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह शुक्रवार शाम कस्बे के सलींद मार्ग पर संचालित अरुण हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। यहां रिसेप्शन पर मिली दो युवतियों से चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ के विषय में जानकारी ली। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। मौजूद स्टाफ से अस्पताल के पंजीकरण संबंधी व अन्य अभिलेख मांगे जो नहीं दिखा सकीं। एसीएमओ ने बताया कि डॉक्टर व अन्य प्रशिक्षित स्टाफ सहित अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न दिखा पाने पर उसे बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें