फोटो-6-शिविर में युवाओं को योगाभ्यास कराते योग प्रशिक्षक भरत कुमार। संवाद
बिछिया। बड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय केदारखेड़ा में आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को युवाओं को योगाभ्यास कराया। इसके अलावा महिला पोषण और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई।
राजकीय महाविद्यालय उन्नाव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित शिविर में डॉ. केके यादव ने ग्रामीणों को महिला पोषण की जानकारी दी। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक भरत कुमार ने योगाभ्यास कराया। माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए युवाओं का पंजीकरण भी कराया। दूसरे सत्र में डॉ. प्रियदर्शन पांडेय ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता का डॉ. रितेश सिंह ने स्वागत किया। डॉ. विभु प्रकाश सिंह, प्रधान बड़ौरा धर्मेंद्र उर्फ शिबू यादव, प्रधानाध्यापिका गीता कटियार, राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।