फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
फोटो-14-सुभाष कुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर नरोत्तमपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी सुभाष कुमार (35) अपने चचेरे भाई अनूप (36) के साथ टेंट लगाने का काम करता था। दोनों भाई बारासगवर में बृहस्पतिवार को टेंट लगाने गए थे। देर रात बाइक से गांव लौट रहे थे। ऊंचगांव-लालकुआं मार्ग पर रास्ते में बाइक खराब होने पर वहीं एक घर के सामने बाइक खड़ी कर दोनों पैदल घर जा रहे थे। बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से 100 बेड अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने सुभाष कुमार को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अनूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुभाष के पिता प्रेम शंकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिता ने बताया कि सुभाष का तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी पलक, छोटा भाई पंकज और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजपाल ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। दूसरे का इलाज चल रहा है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें