गंजमुरादाबाद। बुधवार की रात में हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई। गनीमत रही कि बृहस्पतिवार को तेज धूप निकली इससे किसान फसल को सुखाने और खराब होने से बचाने की कोशिश करते रहे।
बुधवार की देर शाम बादल छा गए और देर रात बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई। राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि हल्की बारिश होने के बाद ही धूप होने से फसल के खराब होने का खतरा कम है। उन्होंने सलाह दी है कि बिना ठीक से सुखाए फसल को बड़े ढेर में जमा न कर करें इससे दाना खराब हो सकता है।