फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भजनों और झांकियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
फोटो-5- मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कस्बे के बूढ़े बाबा मैदान में बुधवार रात मां दुर्गा सेवा समिति ने माता रानी का जगराता कराया। श्यामजी घनश्यामजी पार्टी के कलाकारों ने भजनों और मनमोहक झांकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

माता रानी की ज्योति जलाकर जगराते की शुरुआत हुई। विक्की जायसवाल ने गणेश वंदना गाकर भजनों का सिलसिला शुरू किया। कानपुर की ज्योति गोस्वामी, लखनऊ के अंशू गोस्वामी, काव्या और सुरजीत अलबेला ने भक्तिमय भजन सुनाए। भक्तों ने इन भजनों पर खूब नृत्य किया। झांकी ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बाला जी और मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जगराते का समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें