फोटो-5- प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले ग्रामीण को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : कतर्नियाघाट में बंधे पर दिखा हाथियों का झुंड।
सफीपुर/परियर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की वित्तीय समावेशन निधि और जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में सफीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतहा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जादूगर अमित सिंह राणा ने अनोखे अंदाज में ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया।
साधन सहकारी समिति के सचिव विनय यादव ने डिजिटल भुगतान, यूपीआई, एटीएम, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग उपयोगी है पर सतर्कता आवश्यक है। मोबाइल पर आए कॉल पर ओटीपी बताना खतरनाक हो सकता है। जादूगर ने कागज से नोट बनाने की कला दिखाकर समझाया कि ऐसी चालबाजी करने वाले ठग योजनाओं के नाम पर लोगों को ठग सकते हैं।
उन्होंने चेताया कि प्रधानमंत्री आवास, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ विभागीय कर्मचारियों द्वारा पात्रता जांच के बाद ही मिलता है, जिसमें ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। सुरक्षित बैंकिंग के लिए सदैव सतर्क रहने का संदेश दिया गया। योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले कुलदीप द्विवेदी व पंचम को उपहार देकर सम्मानित किया गया।