फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकान का शटर तोड़कर दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कोल्डड्रिंक की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये पार कर दिए। सो रहे व्यापारी के कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। चोरों ने एक सीसीटीवी कैमरा मोड़ दिया और दूसरे को तोड़ दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थाना के कस्बा चकलवंशी निवासी रामजी राजपूत की कोल्डड्रिंक की दुकान है। दुकान के पीछे पत्नी राजकुमारी और दो बच्चों सहित रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना देकर बताया कि माल खरीदने के लिए बुधवार को बैंक से 1.88 लाख रुपये निकाले थे। इसके अलावा बिक्री के करीब बीस हजार रुपये दुकान में रखे थे। देर रात चोर ने शटर का ताला तोड़कर रुपये पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर कमरे का दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद होने पर पड़ोसी के मकान से बाहर आया तो शटर और काउंटर की दराज टूटी मिली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें