फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन के किनारे मिले युवक के शव की पहचान बंगलूरु में पेंटर का काम करने वाले योगेंद्र (33) पुत्र रमाकांत के रूप में हुई है। योगेंद्र अपने घर गोरखपुर जा रहा था, तभी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार की रात दही थाना क्षेत्र के अलगनगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास शव मिला था। पुलिस ने पहचान के लिए फोटो और हुलिया सोशल मीडिया पर साझा किया था। सोमवार को इसी सूचना पर पहुंचे योगेंद्र के चचेरे भाई मनीष निषाद ने शव की शिनाख्त की। योगेंद्र शुक्रवार को गोरखपुर-यशवंतनगर ट्रेन से घर के लिए निकला था।
योगेंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद मां शोभा देवी, चार वर्षीय बेटे गोलू और अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। योगेंद्र की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान गिरने से मौत का अनुमान है और घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें