फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्धा ने बहू पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर गांव की 75 वर्षीय वृद्धा जनककिशोरी ने बहू सलोनी के खिलाफ प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बहू उसे और पति इंद्रनारायण त्रिवेदी के अलावा छोटे बेटे की पहली पत्नी के बेटों आयुष और पारस को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस माले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वृद्धा ने बताया कि छोटे बेटे करुणेश ने पहली पत्नी के निधन के बाद सलोनी से आपसी सहमति से साथ रहना शुरू किया था। सलोनी अब परिवार को परेशान कर रही है। चार फरवरी को सलोनी, उसकी मां, पिता, भाई और तीन अज्ञात लोग घर में घुस आए और मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आए बेटों और नातियों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी राजपाल ने बताया कि वृद्धा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें