फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार-ऑटो में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-5-अमृतलाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
दही। दही-मोहलालगंज मार्ग पर दरोगाखेड़ा के पास बुधवार रात कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी कार चालक रमेश वर्मा बुधवार की रात पुरवा की तरफ से आ रहे थे। रात करीब 10 बजे विपरीत दिशा से आ रहे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया निवासी ऑटो चालक विशुन प्रताप के ऑटो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। ऑटो में दही थाना क्षेत्र के खंभार खेड़ा निवासी अमृतलाल भतीजे राहुल के साथ सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो सवार तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अमृतलाल (40) ने देर रात दम तोड़ दिया। अमृतलाल ऑटो चलाते थे। उनकी मौत से पत्नी मालती, बच्चे संदीप, निधि, शशि, आशा और अन्य परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें