फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ससुराल में मजदूर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। थाना क्षेत्र के मेला आलम शाह निवासी पिंटू (50) ने ससुराल में पत्नी से अनबन के बाद गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव सीधे ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल पुराना गांव निवासी पिंटू की शादी मेला आलम शाह की सुषमा से हुई थी। पिंटू शराब का लती था जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सुषमा करीब 15 दिन पहले मायके आई थी। बुधवार को पिंटू ससुराल पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद पिंटू घर से निकल गया। देर शाम ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर अरौल पुराना के प्रधान मुन्नू सिंह पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद शव नीचे उतारा गया। पिंटू चार भाइयों में सबसे बड़े और मजदूरी करते थे। उनकी मौत से पत्नी सुषमा और चार बच्चों रिशु, दीपू, सोनम व रोहित बेहाल हैं।
विज्ञापन


कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर या शिकायत आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें