परियर। चौकी क्षेत्र के पनपथा-अल्लीपुर मार्ग पर बुधवार देर रात पुलिस को देख बालू लेकर जा रहा चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली में चौकी पुलिस बुधवार रात गस्त पर थी। इस दौरान पनपथा-अल्लीपुर मार्ग पर पुलिस को देख चालक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर ट्राली अल्लीपुर निवासी राजेपाल की पाई गई है। बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर ट्राली से कई दिनों से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था।