असोहा (उन्नाव)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौपई में कूटरचित निवास प्रमाणपत्र जारी होने व वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने की ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। इस पर एसडीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है।
ब्लॉक की पंचायत चौपई निवासी रवि सिंह ने डीएम, एसडीएम और बीडीओ को शिकायतीपत्र दिया है। बताया कि गांव की शालिनी पत्नी मनोज कुमार के नाम पर फर्जी तरीके से निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है जबकि मनोज कुमार अविवाहित है। शालिनी नाम की कोई अन्य महिला है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के चहेते होने के कारण इसका नाम वोटर लिस्ट में बढ़वा दिया गया। साथ ही परिवार रजिस्टर में भी नाम अंकित करा दिया गया है।
रवि सिंह ने मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।