फोटो-10- राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
असोहा। क्षेत्र के पिपरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर मे द्वितीय मां भगवती के जगराते का आयोजन रविवार किया गया। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।
आयोजक श्रीराम रावत ने मां की ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ भजनों का सिलसिला शुरू किया। जगराते मे मनीष ज्ञानी एंड सूरज तिलकधारी ग्रुप द्वारा शंकर-पार्वती, कृष्ण-सुदामा, सिंदूरी हनुमान, मां काली, राधा-कृष्ण और फूलों की होली आदि संगीतमय झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि दीपांशु चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष केके वर्मा, ग्राम प्रधान रामनरेश आदि को आयोजकों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यहां अमित रावत, मोहित रावत, अभय रावत, अवि रावत, सुशील कुमार व कुलदीप लोधी आदि रहे। (संवाद)